नई दिल्ली, फरवरी 18 -- पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली ने नामीबिया के खिलाफ बुधवार टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने रविवार को भारत से हारने वाली टीम में दो बदलाव किए हैं। टीम के सीनियर गेंदबाज शाहीन अफरीदी को अंतिम-11 से बाहर कर दिया गया है। शाहीन भारत के खिलाफ मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। हालांकि बाबर आजम अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं। टीम ने खराब फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और लेग स्पिनर अबरार अहमद की जगह सलमान मिर्जा और ख्वाजा नफे को अंतिम एकादश में शामिल किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.