पाकिस्तान ने रोका रास्ता तो चीन की ओर देख रहा भारत, यहां से खुलेगा यूरोप का नया रूट?
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- पाकिस्तान के एयरस्पेस पर लगी पाबंदी के चलते भारतीय एयरलाइनों को पश्चिमी देशों की उड़ानों के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। अब भारत चीन के शिनजियांग स्थित हॉटन के ऊपर से नया एयर रूट खोलने पर बातचीत कर रहा है। अगर यह रास्ता खुलता है तो दिल्ली और मुंबई से जाने वाली कुछ उड़ानों को पाकिस्तान के बजाय चीन के रास्ते यूरोप, ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिका तक पहुंचने का विकल्प मिल सकता है। हालांकि, यह रास्ता इतना आसान नहीं है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि दोनों देशों के बीच हॉटन रूट को लेकर बातचीत जारी है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय भी चीन के साथ इस मुद्दे पर बातचीत कर रहा है। हालांकि, अभी किसी समझौते या समयसीमा की घोषणा नहीं हुई है। अगर बातचीत सफल रहती है तो दिल्ली और मुंबई से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.