लखनऊ, मार्च 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने अगर दोबारा भारत पर हमले के बारे में सोचा तो ऐसा जवाब देंगे कि वह फिर कभी ऊबर नहीं पाएगा। रक्षा मंत्री शुक्रवार को लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में आयोजित ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की सेना और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है और देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहती है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह भारत के खिलाफ किसी भी तरह की साजिश करता है, तो उसे उसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में ऑपरेशन 'सिंदूर' का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान पाकिस्तान को ऐसा करारा जवाब दिया गया था कि अब वह भारत की ओर आंख उठाकर देखने से पहले कई बार सोचेगा। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.