कराची, नवम्बर 14 -- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने दिसंबर में श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय टी20 सीरीज में हिस्सा लेने के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। इसके पीछे का कारण भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया है। पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि बीसीबी अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी करना चाहता था, लेकिन खिलाड़ियों के कार्यभार को नियंत्रित करने के लिए पीसीबी को इस प्रस्ताव को ठुकराना पड़ा। पीसीबी के अधिकारी ने कहा, '' हमने पहले ही बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, शादाब खान को दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में भाग लेने के लिए एनओसी की अनुमति दे दी है, जबकि फखर जमां जैसे कुछ अन्य खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.