नई दिल्ली, मई 26 -- पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारा झटका दे दिया है। अब्राहम अकॉर्ड ज्वॉइन करने को लेकर की गई ट्रंप की अपील पर पाकिस्तान ने साफ साफ मना कर दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बयान में कहा है कि पाकिस्तान इस समझौते से कभी नहीं जुड़ना चाहेगा। उन्होंने कहा है कि देश की बुनियादी विचारधारा के ही खिलाफ है। इस दौरान उन्होंने इजरायल की ओर इशारा करते हुए यह भी कहा कि जिन देशों पर भरोसा ही नहीं, उनके साथ एक मेज पर नहीं बैठा जा सकता। उससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बेहद लंबे पोस्ट में दावा किया था कि ईरान के साथ उनकी शांति वार्ता 'बहुत अच्छे' ढंग से आगे बढ़ रही है। ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ अंतिम समझौता होते ही सऊदी अरब, कतर, तुर्किये, मिस्र, जॉर्डन और पाकिस्तान ...