नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज और इंग्लैंड और व श्रीलंका के खिलाफ होने वाले वनडे ट्र्राई सीरीज के लिए अपनी पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। यह घोषणा, 5 अक्टूबर सोमवार को की गई। टी-20 सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को कप्तान घोषित किया गया है। ट्राई सीरीज में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी वनडे टीम की कप्तानी जारी रखेंगे। तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला पाकिस्तान के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। पहला मैच 9 अक्टूबर को होगा। दूसरा टी-20 मैच 11 अक्टूबर को और तीसरा मैच 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के समाप्त होने के बाद पाकिस्तान की टीम 7 मैचों की वनडे ट्राई सीरीज में शिरकत करेगी। पहले तीन मैच रावलपिंडी में खे...