श्रीनगर।, अक्टूबर 25 -- Farooq Abdullah: नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के द्वारा शनिवार को दिए गए एक बयान पर हंगामा मचा हुआ है। अब्दुल्ला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दे को बरकरार रखकर पाकिस्तान ने कश्मीरियों को बचाया है। उनका यह बयान सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिफर गई और पूर्व मुख्यमंत्री को देशद्रोही तक कह डाला। आपको बता दें कि फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीरियों को केंद्र सरकार से बहुत कम उम्मीद है। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ''जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिल्ली से क्या उम्मीद होगी? क्या आप उम्मीद करेंगे कि वे आपके साथ न्याय करेंगे?'' उन्होंने कहा कि कश्मीरी लोग साहस बनाए रखें ताकि दिल्ली के सामने टिके रह सकें।'साहस नहीं होगा, त...