नई दिल्ली, जून 12 -- अमेरिका और ईरान के बीच समझौता करवाने का क्रेडिट लेने के पीछे पाकिस्तान लंबे समय से पड़ा हुआ है। पाकिस्तान में एक बार वार्ता फेल भी हो चुकी है। वहीं अब डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच समझौता बेहद करीब है लेकिन पाकिस्तान में समझौते पर हस्ताक्षर नहीं होंगे बल्कि यह डील यूरोप में फाइनल होगी। ट्रंप ने दावा किया को दोनों देशों के बीच बड़ा समझौता होने वाला है। हालांकि ईरान ने इस बात से इनकार कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप से जब सवाल किया गया कि क्या ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतभा खामेनेई डील को लेकर तैयार हो गए हैं तो उन्होंने कहा, मैं जानता हूं उनका जवाब हां में ही हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार छोड़ने को तैयार है। वे ना तो परमाणु हथियार खरीदेंगे और ना ही खुद विकसित करेंगे। ट्रंप ने कहा, हाल ही में स्थि...