तेहरान, मार्च 27 -- पड़ोसी देश पाकिस्तान दावा करता रहा है कि वह पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और ईरान-अमेरिका जंग में सीजफायर के लिए मध्यस्थता करा रहा है। एक दिन पहले ही अमेरिकी कैबिनेट में भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने पुष्टि की कि पाकिस्तान ही अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है लेकिन अब तेहरान इस्लामाबाद पर भड़क गया है। ईरान ने पाकिस्तान पर धोखा देने के आरोप लगाए हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, ईरान अब पाकिस्तान की भूमिका को "डबल गेम" के रूप में देख रहा है, खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े नए घटनाक्रम के बाद। इससे ईरान-पाकिस्तान के रिश्तों में दरार के संकेत सामने आ रहे हैं। दरअसल, यह विवाद होर्मुज स्ट्रेट से तेल के जहाजों के गुजरने से जुड़ी घटनाओं के बाद उपजा है। ईरान ने हाल...