नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- पश्चिम एशिया की जंग में सऊदी अरब लगातार हमलों का शिकार हो रहा है। शुक्रवार को रियाद की तरफ से दावा किया गया कि हूती विद्रोहियों ने बैलेस्टिक मिसाइल से हमला करने की कोशिश की थी, जिसे हवा में ही नष्ट कर दिया गया। हूतियों की तरफ से भी कहा गया है कि वह लगातार सऊदी अरब के मुख्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। अब इस गंभीर होते संघर्ष के बीच सभी की निगाहें कुछ महीने पहले हुए मक्का डिफेंस पैक्ट के ऊपर लगी हुई हैं। सऊदी अरब की राजधानी पर हमला हुआ है। लेकिन पाकिस्तान मदद के लिए आगे नहीं आया। हालांकि, अब इस मामले में तीसरा साझेदार तुर्किए नए आगे बढ़कर सऊदी अरब को मदद की पेशकश की है। तुर्किए के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने सऊदी अरब पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने जोर देकर कहा कि तुर्किए पूरी ताकत के साथ सऊदी अर...