अलीगढ़, जुलाई 16 -- बरला (अलीगढ़), संवाददाता। फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक युवती के प्यार में सीमा पार करने वाले बरला के बादल बाबू की तबीयत बिगड़ गई है। पाकिस्तान जेल में बंद बादल को किडनी में संक्रमण व आंतों में सूजन की समस्या हो रही है। उसने पिता से बेहतर इलाज कराने के लिए एक लाख रुपये मांगे हैं। इससे परिजनों की चिंताएं और बढ़ गई हैं। बरला के गांव खिटकारी निवासी बादल बाबू को 27 दिसंबर 2024 को पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। 30 अप्रैल को बादल को एक साल कैद की सजा सुनाई गई। साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। उसने सजा पूरी कर ली। लेकिन, जुर्माना न भर पाने के चलते वह अतिरिक्त सजा काट रहा है। पिता के अनुसार, बादल ने फोन पर अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वह जेल में बहुत परेशान है। उसे पेट में गंभीर दर्द है। किडनी में समस्या...