नई दिल्ली, मार्च 13 -- असम में विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही राज्य की सियासत में व्यक्तिगत आरोपों का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर तीखे हमले किए हैं। उन्होंने दावा किया कि गोगोई के खिलाफ उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप तथ्यों पर आधारित हैं और उन्होंने कुछ भी जबरदस्ती नहीं कहा है। गुवाहाटी में आयोजित 'पंचायत आजतक असम' को संबोधित करते हुए विपक्ष को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा, "हमने जो कुछ भी प्रस्तुत किया है, वह 100 प्रतिशत तथ्यों पर आधारित है। अगर हम कहीं भी गलत होते, तो क्या उन्होंने हमारे खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज नहीं किया होता?" मुख्यमंत्री का यह बयान गौरव गोगोई की 2013 की पाकिस्तान यात्रा के संदर्भ में था।गौरव गोगोई को बताया पाक एजेंट मुख्यमंत्री सरमा ने गौरव गोगोई को पाकिस्तानी ...