नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच पाकिस्तान की आर्थिक मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। यूएई ने उससे अपनी उधारी वापस मांगनी शुरू कर दी है, जबकि आईएमएफ का सात अरब डॉलर का कर्ज भी जल्द चुकाना है। इस दबाव के चलते पाकिस्तान न्यूयॉर्क स्थित अपने होटल को बेचने की तैयारी में है। बेहतर कीमत पाने के लिए उसने इसके नवीनीकरण को लेकर अमेरिका के साथ समझौता किया है। मैनहटन में पाकिस्तान इंवेस्टमेंट लिमिटेड का करीब 100 वर्ष पुराना 19 मंजिला होटल पिछले साल से नवीनीकरण के अभाव में बंद पड़ा है। हाल में इसके पुनरुद्धार के लिए पाकिस्तान और अमेरिका के बीच करार हुआ है, जिस पर लगभग एक अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान होटल की बिक्री से पहले उसकी स्थिति सुधारकर अधिक कीमत हासिल करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.