प्रमोद डालाकोटी, मार्च 12 -- इन दिनों उत्तराखंड के हल्द्वानी के गौलापार में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026 चल रहा है। करीब 10 साल बाद इस स्टेडियम में क्रिकेट का ऐसा मुकाबला हुआ जिसमें स्टार खिलाड़ी शामिल हुए। इस दौरान दर्शकों में जबरस्त उत्साह नजर आया। टूर्नामेंट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत से लेकर अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज आफताब आलम भी पहुंचे हैं। आलम ने 'हिन्दुस्तान' संग खास बातचीत भी की। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2026 में रॉयल राइडर्स पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज आफताब आलम ने कहा कि युवा क्रिकेटरों को कॅरियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने के साथ धैर्य जरूर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हराने की खुशी सबसे ज्यादा होती है। उन्होंने टीम इंडिया पर भी बात की। य...