पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, फ्रैक्चर के चलते बाहर हुआ ये स्टार प्लेयर
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 2 अगस्त से खेला जाना है। इस मैच से पहले मेहमान टीम पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व कप्तान और मुख्य बल्लेबाज शान मसूद फ्रैक्चर के कारण यह टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाना है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार मसूद की बाईं इंडेक्स फिंगर में फ्रैक्चर हुआ है, जिस वजह से वह दूसरे टेस्ट के चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। टीम के मेडिकल पैनल के स्कैन और क्लिनिकल असेसमेंट के बाद गुरुवार को PCB ने उनकी गैरमौजूदगी की पुष्टि की।कब चोटिल हुए थे शान मसूद? सीरीज के पहले टेस्ट में पाकिस्तान की पहली इनिंग के दौरान जेडन सील्स का सामना करते हुए मसूद की इंडेक्स फिंगर में चोट लग गई थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.