पाकिस्तान को बड़ा झटका, चलते मैच में चोटिल हुआ धाकड़ ओपनर, बाहर होने का खतरा
लंदन, अगस्त 28 -- पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेहमान टीम को बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक चोटिल हो गए हैं। मैच से बाहर होने का खतरा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इमाम को टेस्ट के पहले दिन चोट लगी थी। बृहस्तपतिवार को शाम के सत्र के दौरान वह कुछ समय के लिए मैदान से बाहर भी रहे। पीसीबी ने एक बयान में कहा, " पहले दिन के खेल के बाद में कराए गए जांच में पिंडली में हल्के खिंचाव की पुष्टि हुई है। इमाम का फिलहाल पाकिस्तान की मेडिकल टीम की निगरानी में उपचार चल रहा है।" पिंडली को अंग्रेजी में Calf (काफ) कहा जाता है। यह घुटने के नीचे और टखने के ऊपर पैर का पिछला मांसल भाग होता है। बोर्ड ने आगे कहा कि टेस्ट मैच के शेष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.