दुबई, सितम्बर 5 -- कप्तान हरमनप्रीत कौर इस बात से बेहद खुश हैं कि भारत ने महिला एशिया कप टी20 के ग्रुप चरण के मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती और शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से आसान जीत दर्ज की।अपने स्तर को ऊंचा रखना बहुत जरूरी श्री चरणी, प्रेमा रावत, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा की स्पिन चौकड़ी ने पाकिस्तान को महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में उसके अब तक के सबसे कम स्कोर 55 रन पर समेट दिया। भारत ने इसके बाद महज 8.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हरमनप्रीत ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ''यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण मुकाबला था। हम आक्रामक रवैया अपनाने की बात करते हैं, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। सभी गेंदबाज शानदार रहे। उन्होंने योजनाओं पर अमल किया, पिच को अच्छी तरह पढ़ा और उसी के अनुसा...