नई दिल्ली, मार्च 13 -- कोलकाता नाइट राइडर्स ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजाराबानी को टीम में शामिल किया है। ब्लेसिंग के आने से तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी मजबूत हुई है। 6 फुट 8 इंच लंबे ब्लेसिंग मुजारबानी ने हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप 2026 में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और अन्य टीमों के खिलाफ विकेट चटकाए थे। इससे पहले ब्लेसिंग पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने वाले थे लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने लीग से नाम वापस ले लिया है।रहमान की जगह लेंगे ब्लेसिंग बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों और भारत-बांग्लादेश के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव के कारण केकेआर को मुस्तफिजुर को रिलीज करना पड़ा था। उनकी जगह भरने के लिए केकेआर प्रबंधन ने मुजारबानी पर भरोसा जताया है। यह भी...