पाकिस्तान के 'पैनिक बटन' दबाने पर भड़के रमीज राजा, पूछा- क्या गारंटी है कि ऐसा होगा?
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की बुरी तरह भद्द पिट रही है। इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में पहला मैच पारी और 103 रनों से जीता जबकि लॉर्ड्स में आयोजित दूसरा टेस्ट पर 194 रनों से कब्जा जमाया। इंग्लैंड में लगातार दो करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने चौंकाने वाला फैसला लिया। पीसीबी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले पाकिस्तान टीम के सात खिलाड़ियों को स्वदेश वापस बुला लिया। हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी पद से हटा दिया गया है। पाकिस्तान के 'पैनिक बटन' दबाने पर रमीज राजा भड़क उठे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व पीसीबी चेयरमैन रमीज का मानना है कि घबराकर जल्दबाजी में कदम उठाने से कुछ नहीं बदलने वाला।क्या गारंटी है कि ऐसा होगा? रमीज ने सवाल कि क्या इतने बड़े बदलाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.