पाकिस्तान के शेयर बाजार में त्राहिमाम, 6700 अंक से ज्यादा टूटा इंडेक्स
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- Pakistan stock market crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के साथ संघर्ष विराम समाप्त होने संबंधी घोषणा के बाद पाकिस्तान के शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक केएसई-100 कारोबार के अंत में 4,626.19 अंक यानी 2.48 प्रतिशत गिरकर 1,81,629.36 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सूचकांक 6,751.21 अंक की गिरावट के साथ 1,79,504.34 तक लुढ़क गया था।क्या कहते हैं एक्सपर्ट? विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में यह गिरावट अमेरिका और ईरान के बीच तनाव दोबारा बढ़ने की आशंका से जुड़ी है। ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम समझौता खत्म होने की घोषणा की है जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा। पाकिस्तान की चर्चित न्यूज वेबसाइट डॉन की एक खबर के मुताबिक AKD सिक्योरिटीज में रिसर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.