नई दिल्ली, मार्च 2 -- Pakistan Stock Exchange: पाकिस्तान के शेयर बाजार में सोमवार को भारी भूचाल देखने को मिला। देश के प्रमुख इंडेक्स KSE-30 Index में बाजार खुलते ही 9.6% तक की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। गिरावट इतनी तेज थी कि ट्रेडिंग को 45 मिनट के लिए रोकना पड़ा। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद बढ़े तनाव का सीधा असर पाकिस्तान के बाजार पर दिखा।क्या है डिटेल इंट्राडे कारोबार में KSE-30 करीब 5000 अंक लुढ़ककर 46,351.64 के निचले स्तर तक पहुंच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पाकिस्तान के शेयर बाजार के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। हालांकि ट्रेडिंग दोबारा शुरू होने के बाद भी इंडेक्स करीब 9.25% नीचे ही कारोबार करता दिखा। दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद इस साल के दौरान बाजार अब भी करीब 32% ऊपर है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.