पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका, बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर, ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, बुधवार 19 अगस्त से हेंडिग्ले लीड्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से बाबर आजम बाहर हो गए हैं। वे पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान हैं, लेकिन चोट के कारण बाहर होने की वजह से उनकी जगह सलमान अली आगा टीम की कप्तानी करेंगे। बाबर आजम बेकेनहैम में एक वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। चोट इतनी गहरी है कि पहले टेस्ट मैच तक वे स्वस्थ नहीं हो पाएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले पाकिस्तानी टीम को पीसीसी सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबला खेलने का मौका मिला था, जिसमें बाबर आजम पहली पारी में बल्लेबाजी करने के दौरान अपने दाहिने हाथ को चोटिल कर बैठे थे। उन्हें वेस्ट इंडीज के दौरे पर भी चोट लगी थी। बाबर आजम चोट लगने के बाद तुरंत वापस पवेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.