नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- अमेरिका से ईरानी नागरिकों को पाकिस्तान के रास्ते ईरान वापस भेजने वाली एक फ्लाइट को रविवार सुबह अचानक रद्द कर दिया गया। यह जानकारी हिरासत में लिए गए कुछ ईरानियों का प्रतिनिधित्व कर रहे एक वकील ने दी। इरानी अमेरिकन लीगल डिफेंस फंड के वकील अली रहनामा के अनुसार, रविवार सुबह एरिजोना के मेसा में कम से कम आठ ईरानी नागरिकों को विमान में चढ़ाया गया था। यह फ्लाइट जॉर्जिया और फिर पाकिस्तान होते हुए ईरान जाने वाली थी। बिना कोई आधिकारिक कारण बताए इसे अचानक रद्द कर दिया गया। हाल ही में एक मुकदमे के दौरान सार्वजनिक हुए कोर्ट के दस्तावेजों से खुलासा हुआ था कि अमेरिका तीसरे देश के रास्ते ईरानियों को वापस भेजने की योजना बना रहा था। जुलाई में दायर किए गए इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि अमेरिकी सरकार ने शरण चाहने वाले ईरानी नागरिको...