नई दिल्ली, मई 21 -- पाकिस्तानी प्लेयर्स आईपीएल में बैन है। यह बात तो हर किसी को पता है। दोनों देशों के बीच राजनेतिक तनाव के चलते बीसीसीआई पड़ोसी मुल्क के खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की इजाजत नहीं देती। हालांकि उनके एक खिलाड़ी -मोहम्मद आमिर- का अब आईपीएल खेलने का रास्ता साफ हो गया है। आमिर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने दो बार संन्यास लिया है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए उन्होंने संन्यास वापस लिया था, मगर पाकिस्तान उस टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी, जिसके बाद आमिर ने फिर संन्यास ले लिया था। यह भी पढ़ें- कोहली के साथ वर्ल्ड कप जीतने वाले मनीष पांडे कैसे गुमनामी में खो गए थे?मोहम्मद आमिर कैसे खेल सकते हैं IPL दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है, जिसके बाद वह ...