नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Petrol Price Hiked: कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आने के बाद दुनिया भर के देश इसका बोझ अपनी आम जनता पर डालने शुरू कर दिए हैं। पकिस्तान के बाद अब अमेरिका ने भी पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं। पड़ोसी देशों में भी तेल के दाम बढ़े हैं। जबकि, भारत में फ्यूल के रेट में कोई बदलााव नहीं हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच हमलों के नए दौर के चलते कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गईं। इस बीच सोमवार को अमेरिका में पेट्रोल की औसत खुदरा कीमत फिर बढ़कर 4 डॉलर प्रति गैलन पर पहुंच गई। नियमित श्रेणी के पेट्रोल की राष्ट्रीय औसत कीमत अब चार डॉलर प्रति गैलन हो गई है। एक साल पहले यह औसतन 3.14 डॉलर प्रति गैलन थी। मार्च के अंत में अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत पहली बार चार डॉलर प्रति गैलन से ऊपर पहुंची थी। जून के मध्य में यह इसस...