नई दिल्ली, अगस्त 13 -- कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को हाल ही में लोमड़ी कहा था सोशल मीडिया पर। दरअसल, नसीरुद्दीन ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स की चुप्पी पर सवाल किए थे जिस पर कंगना ने कहा था कि नसीरुद्दीन भारत में खाते हैं और लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं। अब कंगना ने बताया कि क्यों उन्होंने नसीरुद्दीन को लोमड़ी कहा। इसके अलावा कंगना ने बॉलीवुड में पाकिस्तान के जिक्र पर सवाल उठाए।कंगना बोलीं- प्रधानमंत्री के लिए ऐसे अपशब्द बोलना क्या सही है? कंगना ने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'मैंने उनको इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने इतना गंदा एक वीडियो बनाया था, जिसमें वो इस तरह की धमकियां दे रहे थे, इस तरह की बातें कर रहे थे जो हमारे रिप्रेजेंटेटिव हैं पूरी दुनिया में, प्रधानमंत्री जी इतने बड़े-बड़े अवॉर्ड्स मिलते हैं। उन्हें इतनी डेमोक्रेस...