इस्लामाबाद, अप्रैल 7 -- पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहले से ही कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के कारण भारी दबाव में है। अब उसको एक नया और बड़ा झटका लगा है। पिछले सात वर्षों में पहली बार, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तान के अपने 3 अरब डॉलर के कर्ज को आगे बढ़ाने यानी रोलओवर करने से इनकार कर दिया है।विदेशी मुद्रा भंडार पर भारी दबाव यह 3 अरब डॉलर का कर्ज पाकिस्तान के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का लगभग 18% है। इस कर्ज को चुकाने से पाकिस्तान के खजाने पर भारी असर पड़ेगा। 27 मार्च तक पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 16.4 अरब डॉलर था, जो मुश्किल से तीन महीने के आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त है। अब इसमें से 3 अरब डॉलर कम होने से अर्थव्यवस्था के बाहरी झटके सहने की क्षमता कमजोर हो गई है।UAE ने यह कदम क्यों उठाया? UAE ने अचानक कर्ज वापस क्यों मांगा...