नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने शनिवार को लाहौर में प्रांतीय इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड थ्रेट असेसमेंट सेंटर (PIFTAC) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब के उद्घाटन समारोह में कहा कि पंजाब को पड़ोसी देश भारत से कम और अपने पड़ोसी प्रांतों खैबर पख्तूनख्वाह तथा बलूचिस्तान से कहीं अधिक खतरा है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि मुझे (पंजाब को) जो खतरा है, वह पड़ोसी देशों से कम और पड़ोसी प्रांतों से ज्यादा है। आतंकवाद वहीं से पंजाब में आता है। सबकी नजर पंजाब पर है, लेकिन शुक्र है कि पंजाब सुरक्षित प्रांत है। उन्होंने यह भी कहा कि खतरे त्रि-सीमा क्षेत्र और प्रांतीय सीमाओं से आते हैं।चर्चा में मरियम नवाज का बयान मरियम नवाज का यह बयान बयान अब चर्चा में है। दरअसल, पाकिस्तानी सेना और वहां सत्ता में बै...