नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों और एक्टर्स के लिए जबरदस्त क्रेज देखा गया है। कई पाकिस्तानी कलाकारों ने खुद को बॉलीवुड फिल्मों, एक्टर्स का फैन बताया है। ऐसे में अगर पाकिस्तान के नेटफ्लिक्स पर भारतीय फिल्में ट्रेंड करेंगी तो कोई नई बात नहीं है। आज रविवार को पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स पर भारतीय फिल्मों का डंका बजा हुआ है। नंबर 1 पर तो एक ऐसी रेस केस से जुड़ी फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म को पाकिस्तान इ आज रविवार को सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।रेप केस पर बनी फिल्म पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखी जा रही है पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स पर आज रविवार को जो फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है या सबसे ज्यादा देखी जा रही है उसका नाम है दायरा। करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म दायरा एक रेप केस पर बेस्ड है। फिल...