नई दिल्ली, फरवरी 3 -- 1 फरवरी की रात को करीब 8 बजे पाकिस्तान सरकार ने फैसला लिया था कि पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2026 में खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच में हिस्सा नहीं लेगी। 3 फरवरी की सुबह तक पाकिस्तान का ये फैसला अटल नजर आ रहा है, क्योंकि 2 फरवरी को आईसीसी की बोर्ड मीटिंग नहीं हुई। ऐसे में लग रहा है कि आईसीसी इस मसले पर चुप्पी साधे हुए है, जबकि करोड़ों फैंस की सांसें अटकी हुई हैं, जो इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच को देखने के लिए बेताब थे। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो बोर्ड मीटिंग की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, एक फरवरी को ही आईसीसी ने सख्त बयान जारी किया था और कहा था कि वह सेलेक्टिव पार्टिसिपेशन बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि गेंद पूरी तरह से पाकिस्तान के पाले में चली गई है। 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.