नई दिल्ली, मार्च 1 -- पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होते ही उनके स्पिनर उस्मान कादिर ने रिटायरमेंट वापस लेने का ऐलान कर दिया है। बता दें, कादिर ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, मगर अब उन्होंने यू-टर्न लेकर खुद को चयन के लिए उपलब्ध बताया है। उस्मान कादिर ने अपना रिटायरमेंट वापस लेने की जानकारी सोशल मीडिया पर उस समय शेयर की जब पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ। पाकिस्तान का शनिवार, 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबला था, यह मैच तो पाकिस्तान जीता, मगर नेट रन रेट में कमजोर होने की वजह से वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया। यह भी पढ़ें- भारत अगर सेमीफाइनल में पहुंचा तो ENG या NZ किससे होगा मैच? समझें समीकरण उस्मान कादिर ने 1 मार्च को तड़के 3 बजकर 33 मिनट पर X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.