नई दिल्ली, मार्च 14 -- पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे वनडे के दौरान सलमान अली आगा रन आउट हो गए थे, जिसके बाद उनके इस तरह आउट होने को लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे। कईयों का मानना था कि बांग्लादेश ने खेल भावना नहीं दिखाई, जबकि कुछ का मानना था कि सलमान क्रीज के बाहर थे और इस वजह से वह रन आउट होने चाहिए। आउट होने के बाद सलमान अली आगा बांग्लादेशी खिलाड़ियों से नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आए, वहीं बाउंड्री लाइन के पास उन्होंने अपना हेलमेट और ग्लव्स भी फेंका, जिसके बाद शनिवार को पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को मैच रेफरी ने कड़ी फटकार लगाई है। इस व्यवहार के कारण आगा के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। आईसीसी के मैच रेफरी ने पुष्टि की कि सलमान आगा को इस घटना के लिए फटकार लगाई गई और एक डेमेरिट पॉइंट दिया गया है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.