नई दिल्ली, मार्च 26 -- China Supports Pakistan: पाकिस्तान के सपोर्ट में चीन खुलकर सामने आया है। चीन के राजदूत जियांग जेदोंग ने गुरुवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि चीन पाकिस्तान में व्यापार व निवेश के लिए लगातार समर्थन देता रहेगा। पाक प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इस बैठक में उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इस्हाक डार और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक के दौरान जियांग ने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिरता की सराहना की। प्रधानमंत्री शरीफ ने चीन की ओर से निरंतर मिलने वाले आर्थिक समर्थन की सराहना करते हुए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई कि वह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा के दूसरे चरण को आगे बढ़ाते हुए कृषि, औद्योगिक सहयोग और प्राथमिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेगा। जियांग ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.