पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले दीप्ति शर्मा ने भरी हुंकार, कहा- टीम के तौर पर अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं
नयी दिल्ली, सितम्बर 4 -- भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम के शानदार रिकॉर्ड को अधिक अहमियत नहीं देते हुए कहा कि शनिवार को दुबई में होने वाले महिला एशिया कप के ग्रुप ए मैच में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो पिछले नतीजों से उन्हें कोई मानसिक बढ़त नहीं मिलेगी। हम एक टीम के तौर पर उनके खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 17 टी-20 मैचों में से 14 जीते हैं, जिसमें बर्मिंघम में हुए 2026 महिला टी-20 विश्व कप का हालिया मैच भी शामिल है, जिसमें भारत ने 64 रन से जीत हासिल की थी। उस मैच में स्मृति मंधाना ने 68 रन बनाए थे, जबकि दीप्ति ने पांच विकेट लिए थे। मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में दीप्ति ने पत्रकारों से कहा, "देखिए, ऐसा कोई फायदा नहीं है। बात बस इतनी है कि हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.