नई दिल्ली, अगस्त 6 -- पाकिस्तान के खिलाफ इसी महीने से शुरू हो रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है। जो रूट को पहले ही टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया जा चुका है और अब यह उनका फिर से कप्तान बनाए जाने के बाद पहला असाइनमेंट होगा। टीम में 3 बदलाव भी देखने को मिले हैं, क्योंकि कुछ खिलाड़ी बाहर हैं, जिसके कारण अलग-अलग हैं। एक एक्स्ट्रा खिलाड़ी भी जोड़ा गया है, क्योंकि पहले 15 सदस्यीय टीम थे, लेकिन अब 16 सदस्यीय टीम चुनी है। 19 अगस्त से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम में डैन लॉरेंस, ओली पोप, ब्रायडन कार्स और सैम कुक की एंट्री हुई है। 16 सदस्यीय टीम का सिलेक्शन सिलेक्टर्स ने किया है। लॉरेंस ने डोमेस्टिक क्रिकेट में रन बनाए हैं, जिसकी वजह से उन्हें टीम...