नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर एक भारतीय मालवाहक जहाज पिछले सात महीने से फंसा हुआ है। जहाज पर चीफ ऑफिसर विनीत किशोर मिश्रा समेत छह भारतीय नाविक मौजूद हैं। उनकी घर वापसी नहीं होने से परिवार परेशान है। विनीत की पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ दिल्ली पहुंची हैं और पति समेत सभी भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रहने वाले विनीत कार्गो शिप में चीफ ऑफिसर हैं। वह अप्रैल से पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर फंसे हैं। परिवार ने पिछले सात महीनों में कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।परिवार ने दिल्ली में डाला डेरा, पीएम और राष्ट्रपति से लगाई गुहार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के ...