पाकिस्तान के कराची में जोरदार धमाका, गोलीबारी जारी; पुलिस ने पूरे इलाके को घेरा
नई दिल्ली, जून 27 -- Pakistan Blast Gunfire in Karachi: पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले कराची में जोरदार धमाका हुआ है। इसके अलावा शहर के पॉस इलाके में गोलीबारी की आवाजें भी सुनाई दी हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के गुलिस्तान-ए-जौहर ब्लॉक-5 के पास यह धमाका हुआ है। फिलहाल इसके पीछे किसका हाथ है इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। घटना स्थल को पाकिस्तानी रेंजर्स और स्थानीय पुलिस ने घेर लिया है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमाका पाक फौज और अर्धसैनिक बलों के कार्यायलों की सड़कों के नजदीक हुआ है। इस इलाके में कई कॉलेज और पाकिस्तानी मौसम विभाग का कार्यालय भी मौजूद है। स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाके के बाद इलाके में गोलीबारी की आवाज भी सुनाई दी। सेना के पहुंचने के बाद भी वहां पर झड़प जारी है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.