नई दिल्ली, अगस्त 24 -- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ साठ-गांठ करने वाले पाकिस्तान और तुर्की एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। बीते कुछ दिनों में पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के कई सैन्य विमान देखे गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 60 घंटों के दौरान पाकिस्तान वायु सेना के 2 प्रमुख एयरबेस पर तुर्की सैन्य विमानों की असामान्य और लगातार आवाजाही देखी गई है। इस घटना से कूटनीतिक हलकों में हलचल मचाई है। इससे पहले 19 अगस्त से 21 अगस्त के बीच तुर्की वायु सेना के कई C-130 हरक्यूलिस विमानों ने तुर्की और पाकिस्तान के बीच लगातार उड़ानें भरी हैं। इन सैन्य विमानों को रावलपिंडी के पास नूर खान एयरबेस और कराची के मसरूर एयरबेस पर उतरते और उड़ान भरते देखा गया। खुफिया सूत्रों का कहना है कि इतने कम समय में विमानों की इतनी उड़ानों का पैटर्न काफी असामान्य है। ...