एक संवाददाता, जुलाई 14 -- बिहार में कटिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कटिहार पुलिस ने पाकिस्तान आधारित आतंकी नेटवर्क से संपर्क रखने के आरोप में सोमवार को कोढ़ा के मुसापुर गांव के मोहम्मद अहद (22 वर्ष), पिता मोहम्मद आलम को गिरफ्तार किया है। तकनीकी जांच और मोबाइल फोन की वैज्ञानिक जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर राणा हुसैन के संपर्क में था। पुलिस का दावा है कि उक्त व्यक्ति पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े आतंकी नेटवर्क से संबद्ध है। जांच में पाया गया कि आरोपी चैट, ऑडियो कॉल और सोशल मीडिया के जरिए देश विरोधी गतिविधियों, संवेदनशील स्थानों से जुड़ी सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहा था। इसके अलावा उसके सोशल ...