नई दिल्ली, मार्च 24 -- धुरंधर में रणवीर के अलावा संजय दत्त के किरदार को भी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में एक्टर ने पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर SP चौधरी असलम खान का किरदार निभाया है। जब सफेद कुर्ते, पायजामे में संजय दत्त बड़ी सी गन लेकर जब हमला करते हैं तो उनका स्वैग रणवीर भी मैच नहीं कर पाते। लेकिन क्या आप जानते हैं असल में संजय दत्त के फैन थे। इस बारे में पूर्व जर्नलिस्ट रहे अनिरुद्ध मित्रा ने बताया था।संजय दत्त के फैन थे असली चौधरी असलम खान धुरंधर में संजय दत्त ने चौधरी असलम खान का किरदार निभाया जो असल में बाबा कॉप के नाम से जाने जाते थे। उन्हें ये नाम संजय दत्त के वजह से मिला था। इस बारे में एक पूर्व जर्नलिस्ट अनिरुद्ध मित्रा ने बताया। अनिरुद्ध ने अपने करियर के दौरान पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड ISI पर तगड़ी रिसर्च की थी। उन्होंने हाल में रणवीर...