नई दिल्ली, मई 22 -- पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 30 मई से होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 16 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान की वनडे टीम में बाबर आजम, हारिस रऊफ और नसीम शाह समेत कई अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है। शाहीन शाह अफरीदी वनडे टीम की कप्तानी करते रहेंगे, जबकि सलमान अली आगा को उप-कप्तान बनाया गया है। PAK vs AUS वनडे सीरीज 30 मई से 4 जून तक रावलपिंडी और लाहौर में खेली जाएगी। यह भी पढ़ें- साई सुदर्शन से आज ऑरेंज कैप छीनने को तैयार कोहली-क्लासेन! जानें कितने रन दूर टीम में कई अनुभवी नामों की वापसी हुई है, जिनमें बाबर आजम, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शादाब खान और सुफयान मोकिम शामिल हैं, जो सभी मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज में नहीं खेल पाए थे। अहमद दा...