हल्द्वानी, मार्च 12 -- हल्द्वानी। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2026 में रॉयल राइडर्स पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज आफताब आलम ने कहा कि युवा क्रिकेटरों को करियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने के साथ धैर्य जरूर रखना चाहिए। आफताब यहां गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित एलएलसी में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। बुधवार को नैनीताल रोड स्थित कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी में अभ्यास के दौरान 'हिन्दुस्तान' से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बस सही समय पर सही कदम उठाने और लगातार मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए कहा कि टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। आफताब ने कहा, अफगानिस्तान के लोगों को सबसे ज...