नई दिल्ली, मार्च 11 -- पाकिस्तान की टीम आज यानी बुधवार 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने उतरेगी। टी20 विश्व कप 2026 के बाद ये पाकिस्तान की पहली सीरीज है। हालांकि, इस सीरीज में आपको पाकिस्तान की टीम का टॉप ऑर्डर एक दम नया नजर आएगा। 6 अनकैप्ड प्लेयर्स को इस वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में जगह मिली थी और इनमें से तीन खिलाड़ी पहले मैच में डेब्यू करने वाले हैं। इसकी पुष्टि खुद टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने की है। शाहीन अफरीदी ने मंगलवार को मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि पहले मैच में तीन खिलाड़ी डेब्यू करेंगे। तीनों खिलाड़ी टॉप 3 में बल्लेबाजी करेंगे। इनमें एक खिलाड़ी वह भी शामिल है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब्दुल समद, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी घोरी, साद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.