नई दिल्ली, मार्च 12 -- BAN vs PAK Highlights 1st ODI: बांग्लादेश वर्सेस पाकिस्तान तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मेजबान बांग्लादेश ने पाकिस्तान की भयंकर बेइज्जती की। पाकिस्तान पहले बैटिंग करते हुए मात्र 114 के स्कोर पर ढेर हो गया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाईएस्ट स्कोरर साहिबजादा फरहान, सलमान आगा और मोहम्मद रिजावान जैसे बल्लेबाज भी कुछ नहीं कर पाए। पाकिस्तान की पूरी टीम 50 ओवर तक नहीं टिक पाई। बांग्लादेश ने 8 विकेट रहते इस टारगेट को चेज कर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम को साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने सधी हुई शुरुआत दी थी। 10 ओवर में दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े थे। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर जैसे ही साहि...