नई दिल्ली, जुलाई 11 -- पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की भूमिका अब केवल देश की सुरक्षा और सैन्य मामलों तक सीमित नहीं रहेगी। पाकिस्तान सरकार ने उन्हें देश की तेजी से बढ़ती आबादी पर नियंत्रण के लिए बनाई गई उच्चस्तरीय समिति में शामिल किया है। पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्री सैयद मुस्तफा कमाल ने बताया कि सरकार जनसंख्या वृद्धि को राष्ट्रीय प्राथमिकता मानते हुए इस दिशा में फैसले ले रही है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से गठित इस समिति में असीम मुनीर को भी जगह दी गई है। पाकिस्तान की आबादी फिलहाल 25.9 करोड़ से अधिक है, जिससे वह दुनिया का 5वां सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यह भी पढ़ें- अपने पिता खामेनेई की मौत का बदला लेंगे ईरान के सुप्रीम लीडर, मोजतबा ने खाई कसम अनुमान है कि साल 2030 तक पाकिस्तान इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुं...