पाकिस्तान की फातिमा सना ने रच दिया इतिहास, ऋचा घोष का रिकॉर्ड तोड़ जड़ी WT20I की सबसे तेज फिफ्टी
नई दिल्ली, मई 16 -- पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच हुई तीन मैच की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में फातिमा सना ने ये कमाल किया। उनकी इस तूफानी पारी के दम पर ही पाकिस्तान पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन बोर्ड पर लगा पाया। फातिमा ने 19 गेंदों पर 10 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्को की मदद से 62 रनों की नाबाद पारी खेली। 224 के टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्मबाब्वे की टीम 90 रनों पर ही सिमट गई। पाकिस्तान ने 133 रनों से यह मैच जीत सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया। पाकिस्तान ने इससे पहले जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में भी 3-0 से धूल चटाई थी। यह भी पढ़ें- CSK की हार से 2 टीमों को फायदा, IPL 2026 प्लेऑफ की रेस में लगा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.