नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल तक बढ़ा दिया है। इस फैसले का मकसद तेहरान को युद्ध समाप्त करने के लिए एकीकृत प्रस्ताव तैयार करने का पर्याप्त समय देना है। इस बीच ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने सख्त लहजे में कहा कि अमेरिका और इजरायल न तो धमकियों से और न ही गुंडागर्दी से अपने मंसूबे पूरे कर पाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि आगे का रास्ता केवल ईरान के वैध अधिकारों को मान्यता देने में ही है। गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि पूर्ण युद्धविराम तभी अर्थपूर्ण होगा जब समुद्री नाकेबंदी समाप्त हो, विश्व अर्थव्यवस्था को बंधक बनाने वाली कार्रवाइयां रुकें और सभी मोर्चों पर सियोनिस्ट उग्रवाद थम जाए। आगे उन्होंने कहा कि ऐसी नीच हरकतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.