नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। सऊद शकील लगातार दूसरे मैच में शतक से चूक गए, लेकिन उनकी 97 रन की जुझारू पारी से पाकिस्तान ने शुक्रवार को पांचवें और अंतिम दिन श्रीलंका की जीत की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए पहला टेस्ट ड्रॉ कराया। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में यह पाकिस्तान का पहला ड्रॉ मुकाबला रहा। इससे पहले खेले गए नौ टेस्ट मैच में पाकिस्तान को सात में हार और दो में जीत मिली थी। यह भी पढ़ें- सैंडपेपरगेट विवाद के बीच ऑस्ट्रेलिया की दमदार जीत, इंग्लैंड को चटाई धूलड्रॉ हुआ पहला टेस्ट शकील ने पाकिस्तान की नौ विकेट पर 434 रन की घोषित पहली पारी में 93 रन बनाए थे। दूसरी पारी में भी उन्होंने लगभग पूरे अंतिम दिन क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की। हालांकि, पांचवें दिन के अंतिम सत्र में 210 ग...