नई दिल्ली, मार्च 13 -- Pakistan stock market: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर दुनिया भर में है। यह युद्ध पाकिस्तान पर आफत बनकर टूटा है। पहले से ही अनेकों समस्याओं से जूझ रहा देश इस समय युद्ध की वजह से और संकट का सामना कर रहा है। वहां के शेयर बाजारों में भी भारी गिरावट आज एक बार फिर से देखने को मिली है। केएसई 30 इंडेक्स आज शुक्रवार को 1.4 प्रतिशत तक की गिरावट के बाद 46647.30 अंक के इंट्रा-डे लो लेवल पर पहुंच गया था। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज में गिरावट देखने को मिली है। बीते 5 कारोबारी सत्रों में से 4 कारोबारी सत्रों के दौरान केएसई 30 इंडेक्स नीचे लुढ़क गया है। यह भी पढ़ें- टाटा मोटर्स को मिला 5000 से अधिक बसों का ऑर्डर, कंपनी की हुई चांदी1 महीने में 9% गिरा पाकिस्तानी शेयर बाजार सोमवार को KSE 30 इंडेक्...