नई दिल्ली, मार्च 27 -- पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल के 11वें सीजन का आगाज गुरुवार, 26 मार्च से हो गया है। डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स ने PSL में नई टीम हैदराबाद किंग्समेन को 69 रनों से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की; उन्होंने पहले 199 रन बनाए और फिर अपने विरोधी टीम को 130 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इस मैच के दौरान पिंक बॉल ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अब आप सोच रहे होंगे पिंक बॉल का इस्तेमाल तो डे-नाइट टेस्ट मैचों में होता है और पीएसएल तो एक टी20 लीग है, जहां सफेद गेंद का इस्तेमाल होना चाहिए। तो बता दें, मैच की शुरुआत तो सफेद गेंद से हुई थी, मगर जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा गेंद का रंग बदलता चला गया। आईए समझते हैं पूरा मामला- यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट वापस लेने को तैयार WI का ये धाकड़ बल्लेबाज, 9 साल बाद होगी वापसी लाहौर कल...